फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पराली जलाने के मामले कम करने में पंजाब से पीछे हरियाणा, हरियाणा में 42 और पंजाब में 70 फीसदी आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले सीजन के मुकाबले अभी तक हरियाणा पराली जलाने के मामलों के दर में पंजाब से पीछे चल रहा है। हालांकि, पंजाब में पराली जलाने के मामलों की संख्या हरियाणा से करीब 8 गुना ज्यादा है। 15 सितंबर से 26 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने के कुल 10,780 मामले और हरियाणा में 1358 मामले आए हैं। पिछले साल इसी अवधि में पंजाब में पराली जलाने के 36614 मामले और हरियाणा में 2284 मामले आए थे। इस सीजन में पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने का दर पंजाब में 70 फीसदी और हरियाणा में 42 फीसदी कम हुआ है।
विज्ञापन



प्रदेश में धान कटाई का काम 98 फीसदी खत्म हो चुका है। जबकि 81 लाख टन पराली निष्पादन के लक्ष्य में करीब 72 टन पराली निष्पादित किया जा चुका है। प्रदेश में बुधवार को पराली जलाने के 26 नए मामले आए है। इनमें सबसे ज्यादा जींद में 208, कैथल में 194, सिरसा में 172, कुरुक्षेत्र में 132 और फतेहाबाद में 130 मामले हैं। 26 नवंबर तक 1086 किसानों की रेड एंट्री और 625 एफआईआर दर्ज हुए हैं। पराली जलाने वाले किसानों के चालान कर 19 लाख 62 हजार जुर्माना भी वसूला गया है। साथ ही पराली जलाने से रोकने की ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 574 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 26 कर्मचारी निलंबित करने के साथ 35 कर्मियों को चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन




हरियाणा में साल-दर-साल पराली के मामले (26 नवंबर तक) -

साल
मामले
2020
4037
2021
6918
2022
3621
2023
2284
2024
1358
पंजाब में साल-दर-साल पराली के मामले (26 नवंबर तक) -
2020
82718
2021
71267
2022
49876
2023
36614
2024
10780
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें