विधानसभा सत्र में भाजपा की अल्पमत सरकार को गिराने और विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की सत्ता हासिल करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की राजनीति के दिग्गज घराने पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की बहू व तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है।
हुड्डा बोले-कांग्रेस ने हर वक्त किरण को अच्छे मौके दिए
कांग्रेस ने हर वक्त उन्हें अच्छे मौके दिए हैं। कांग्रेस में सभी का ध्यान रखा जाता है। यदि भाजपा में उन्हें अपना बेहतर भविष्य लगता है तो यह उनकी मर्जी है। लोकसभा की टिकटें पार्टी ने सर्वे के आधार पर बांटी थीं। इसमें किसी एक का कोई रोल नहीं था। -भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, कांग्रेस
किरण चौधरी की नाराजगी स्वाभाविक : कुमारी सैलजा
किरण चौधरी की नाराजगी स्वभाविक है। उनको मनाया जाना चाहिए। मैं उनके संपर्क में हूं। जिस हिसाब से टिकट वितरण हुआ उससे लगता है कि उनका टिकट काटने के लिए ही ऐसा किया गया। पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की राजनीति विरासत को आगे बढ़ा रही किरण चौधरी का प्रदेश में बड़ा कद है। श्रुति चौधरी भी पूर्व सांसद रही हैं। -कुमारी सैलजा, सांसद, सिरसा
किरण चौधरी की प्रोफाइल
जन्म : 5 जून 1955 (आयु 69 वर्ष)
पति- स्वर्गीय चौ. सुरेंद्र सिंह, पूर्व कृषि मंत्री हरियाणा
संतान : बेटी श्रुति चौधरी
निवास : भिवानी के विजय नगर स्थित आवास
राजनीतिक सफर- तोशाम से 2005, 2009, 2014, 2019 विधायक
पहले : 2000 में दिल्ली कैंट से विधायक और विधानसभा में उपाध्यक्ष रही हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के बेटे चौ. सुरेंद्र सिंह की पत्नी किरण चौधरी ससुर और पति की मौत के बाद बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को भी संभाले हुई हैं।