फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बात, सैलजा के साथ अभियान लांच, कहा पांच साल का हिसाब लेगी जनता

Mon, 30 Sep 2019 03:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पहले रिपोर्ट फिर वोट अभियान के बाद व्यक्तिगत तौर पर, हरियाणा की बात, सैलजा के साथ नामक अभियान लांच किया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जनता से साझा की है। 
विज्ञापन


वीडियो जारी करते हुए सैलजा ने पहले रिपोर्ट फिर वोट अभियान को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही एक नंबर भी जारी किया, जिसके माध्यम से हरियाणा के लोग सीधे उनसे अपने सवाल पूछ सकते हैं।




मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सैलजा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और सरकार को घेर रही हैं। सैलजा ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि 75 पार का सपना देखने वाली भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। चुनाव के दौरान जनता पांच साल का हिसाब लेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस का नारा जनता के दिल में उतर चुका है पहले रिपोर्ट फिर वोट। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया है। योजनाओं व शहरों के नाम बदलने को विकास नहीं कहा जा सकता। पांच साल केवल घोषणाओं का अंबार लगाया गया। अभी तक एक भी घोषणा पर काम शुरू नहीं हो पाया।

युवा रोजगार को तरस रहा है। किसान अपनी फसलों के सही दामों के लिए जूझ रहे हैं। व्यापारी व मजदूर को अपनी रोजी रोटी चलानी मुश्किल हो गई है। हरियाणा बचाओ, कांग्रेस लाओ के नारे की गूंज हर विधानसभा में गूंजेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें