फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे जाट, क्रमिक अनशन आज से

Wed, 01 Feb 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे जाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान निर्दोष लोगों पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी जाट धरने पर डटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनास्थल पर जाकर लोगों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन धरनारत जाट माने नहीं।
विज्ञापन


लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। उधर, प्रदर्शनकारियों ने बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का एलान किया। मांग पूरी न होने तक प्रतिदिन दो लोग क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, जिससे अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुट गए।

आंदोलन के दौरान जिन लोगों पर झूठे मुकदमे बनाए गए थे, उनको खारिज करने की मांग को लेकर सिरसा में तीसरे दिन भी धरना शांतिपूर्वक रहा। हालांकि धरने पर बैठे लोगों की संख्या अधिक नहीं है, लेकिन प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती है। लोगों ने आंदोलन के दौरान बनाए गए झूठे मुकदमे खारिज करने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे अधिकारी

jat andolan - फोटो : अमर उजाला
विकल पचार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मुस्तैदी रही। धरने की अध्यक्षता सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार और रणधीर सिंह जोधकां संयुक्त रूप से कर रहे हैं। धरना सुबह 10 से शाम चार बजे तक जारी रहा।

धरने पर बैठने वालों की संख्या सोमवार से कुछ अधिक रही। जाटों का कहना है कि एक सप्ताह तक मांग पूरी नहीं हुई तो धरने पर बैठने वालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। धरने पर बैठने वाले सभी लोगों से प्रशासन ने बोंड भरवा लिए हैं, यदि किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो धरने पर बैठने वालों से पूर्ति की जाएगी।

इस अवसर पर सर्व जाट संघ के प्रधान विकल पचार, कृष्ण ढाका, कृष्ण झोरड़, प्रदीप सिंवर, विनोद ढाका, चिरंजी, ख्याली राम हंजीरा, धर्मवीर गोदारा, रविल सिंवर, विरेंद्र न्योल, प्रवेश सिंवर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन

अफवाह फैलाई तो होगी तुरंत कार्रवाई : डीसी

jat andolan - फोटो : अमर उजाला
पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे अधिकारी
जाट समुदाय के धरने से पूर्व ही धरनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। शाम को पांच बजे धरना समाप्त होने के बाद पुलिस के जवान वहां से रवाना हुए। धरने के दौरान एसडीएम परमजीत सिंह चहल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी दिनभर धरनास्थल पर पहुंचकर पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। इसी प्रकार गुप्तचर विभाग और सुरक्षा शाखा के कर्मचारी भी जानकारी लेते रहे। 

अफवाह फैलाई तो होगी तुरंत कार्रवाई : डीसी  
जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह फैलाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया के तहत मामले को तूल देने पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सचेत है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी का फर्ज है। धारा 144 उल्लंघनकर्ता दंड के पात्र होंगे। इसके अलावा धरने की शर्तों को हर हाल में निभाना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें