फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंध में हजकां की परिवर्तन रैली 17 को

Mon, 09 Jun 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री हजकां नेता चंद्रमोहन बिश्नोई ने कहा कि देश की तरह प्रदेश मे भी सत्ता परिवहन की लहर चल रही है। कुछ माह बाद प्रदेश में होने वाले चुनाव में हजकां व भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


बिश्नोई ने 17 जून को असंध में होने वाली परिवर्तन रैली को दौरा किया। रैली को सफल बनाने के लिए गबां गांव में जनसभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का न्योता दिया। जुंडला के वाल्मीकि मंदिर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गठबधंन की सरकार बननी तय है। गठबधंन अटूट है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने के बाद बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के बिना समान विकास करवाए जाएंगे और क्षेत्रवाद नाम का कोई स्थान नहीं रहेगा। हजकां नेता ने कहा कि इस परिवर्तन रैली के बाद पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ सत्ता परिवर्तन की लहर चल पडे़गी।
विज्ञापन


इस परिवर्तन के सामने कोई भी टिक नही पाएगा। इस अवसर पर मनोज पटवा, जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर, नफे सिंह वाल्मीकि, सुलतान जाणी, दिनेश कुमार, सुलेंद्र, लहणा सिंह, बलवान सिंह माजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें