फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर छलका अशोक खेमका का दर्द: हरियाणा के आईएएस अफसर का ट्वीट... साजिशन कीचड़ उछाला जाने लगा, यह इम्तिहान भी स्वीकार

Mon, 09 May 2022 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा वेअर हाउसिंग के एमडी संजीव वर्मा ने 2010 में खेमका के विभाग में एमडी पद पर रहते दो मैनेजरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, खेमका की शिकायत पर संजीव वर्मा और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज है। 
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आईएएस अफसर अशोक खेमका का दर्द एक बार फिर छलक उठा है। खेमका ने रविवार को ट्वीट किया कि फिर साजिशन कीचड़ उछाला जाने लगा। यह इम्तिहान भी स्वीकार। साथ ही दिनकर की कविता की पंक्तियां लिखते हुए कहा कि ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।’

विज्ञापन


खेमका और आईएएस संजीव वर्मा ने एक-दूसरे के खिलाफ पंचकूला पुलिस में केस दर्ज करवाया हुआ है। अभी तक पंचकूला पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है और उच्च अधिकारियों से राय ली जा रही है। हरियाणा वेअर हाउसिंग के एमडी संजीव वर्मा ने 2010 में खेमका के विभाग में एमडी पद पर रहते दो मैनेजरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं। वहीं, खेमका की शिकायत पर संजीव वर्मा और रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज है। 

खुद गृह मंत्री अनिल विज खेमका के साथ केस दर्ज कराने के लिए डीसीपी के कार्यालय पहुंच गए थे। दोनों अधिकारियों के विवाद को सुलझाने के लिए अनिल विज ने प्रयास भी किए, लेकिन अभी बात बन नहीं सकी है। इसी बीच रविवार को खेमका ने ट्वीट करके इस मामले को फिर से गरमा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें