फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : अनिल विज ने नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, कहा- किसानों से की जाए बातचीत, हमें इनके स्वास्थ्य की चिंता

Sun, 11 Apr 2021 04:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विज ने लिखा केंद्र को पत्र- किसानों से बात करे सरकार
  • कोरोना के बढ़ते केसों को देखते कृषि मंत्री से की अपील
विज्ञापन
अनिल विज, नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि एक बार फिर से आंदोलन पर बैठे किसानों से बात की जाए। अनिल विज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उन्हें किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता है, क्योंकि आंदोलन में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। हालांकि सरकार काबू पाने के प्रयास कर रही है लेकिन कोरोना से लड़ाई लंबी चल सकती है। विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से अपील की है कि सरकार ने पहले भी सकारात्मक रुख अपनाया है और सरकार किसानों से कई दौर की बातचीत कर चुकी है, क्योंकि वार्ता से ही समाधान निकल सकता है। इसलिये एक बार फिर से किसानों से बात करके समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें