फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज बोले- कांग्रेस की भाषा बोलते हैं इमरान खान, पाक पीएम को जमकर लगाई लताड़

Wed, 11 Dec 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज, इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नागरिकता संशोधन बिल पर ट्वीट करने को लेकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को खूब लताड़ा है। विज ने पलटवार करते हुए कहा कि इमरान खान पहले अपने गिरेबान में झांकें और बताएं कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ होने वाली ज्यादतियां और गैर मुस्लिमों का जबरन धर्म परिवर्तन क्या मानवाधिकारों के खिलाफ नहीं है? 

विज्ञापन


इमरान खान, राहुल गांधी और पूरे विपक्ष का बयान लिखने वाला एक ही व्यक्ति है। इमरान हमेशा कांग्रेस की ही भाषा बोलते हैं। अगर हम अन्य देशों में प्रताड़ित लोगों को शरण दे रहे हैं तो इसमें पाकिस्तानी पीएम को क्या दिक्कत है? विज ने इमरान के सामने कई सवाल खड़े करते हुए उनका जवाब भी मांगा है। 

उन्होंने पाकिस्तान में बंटवारे के बाद मंदिरों और अल्पसंख्यकों की संख्या घटने पर भी सवाल उठाया है। विज ने कहा कि कांग्रेसी नेता अधीर रंजन ने दुष्कर्म मामलों को लेकर भारत को मेक इन इंडिया की बजाय 'रेप इन इंडिया' का नाम दिया था। रंजन को कांग्रेस का ज्यादा अनुभव है तो उन्हें रेप इन इंडिया नहीं, रेप इन कांग्रेस कहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें