फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: आईपीएस की शिकायत पर अनिल विज ने बुलाई बैठक, एसीएस और डीजीपी भी रहे मौजूद

Tue, 07 Nov 2023 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

करीब एक घंटे तक चली बैठक में आईपीएस के तमाम आरोपों पर चर्चा की गई। गौर हो कि आईपीएस अधिकारी ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनको आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया गया है, जबकि ऐसा कोई पद ही नहीं है। इसके अलावा उनकी सिक्योरिटी को भी हटा लिया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के आईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी की ओर से प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की शिकायत के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक बुलाई। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसीएस, डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ-साथ शिकायतकर्ता आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में विज ने आईपीएस अधिकारी की ओर से एक्स कैडर, पदोन्नति और आईजी होम गार्ड पद पर तैनाती को लेकर जवाब तलब किया।

विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चली बैठक में आईपीएस के तमाम आरोपों पर चर्चा की गई। गौर हो कि आईपीएस अधिकारी ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनको आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया गया है, जबकि ऐसा कोई पद ही नहीं है। इसके अलावा उनकी सिक्योरिटी को भी हटा लिया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया कि एसीएस अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनको व परिवार को परेशान किया जा रहा है। हालांकि, एसीएस टीवीएसएन प्रसाद कह चुके हैं कि आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें