फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरमेहर अपने शहीद पिता की चिता पर राजनीति कर रही हैं'

Fri, 03 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में गूंजा गुरमेहर प्रकरण
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में शून्यकाल के दौरान गुरमेहर प्रकरण खूब गूंजा। इनेलो विधायक जसविंद्र संधू के मामला उठाने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भड़क उठे। उन्हेंसंधू पर हावी होता देख इनेलो विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसमें भाजपा विधायक भी शामिल हो गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन

 
संधू के समर्थन में जहां इनेलो विधायक बलवान सिंह, रामचंद कंबोज, नसीम अहमद, रविंद्र बलियाला व ओमप्रकाश गोरा शोर-शराबा करने लगे तो स्वास्थ्य मंत्री के समर्थन में मंत्री नायब सिंह सैनी, ज्ञान गुप्ता व असीम गोयल भी सामने आए। मामला बिगड़ता देख स्पीकर ने हस्तक्षेप किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

सदन में तो विवाद निपट गया, लेकिन बाहर विज ने फिर आग उगली। इस बीच इनेलो की ओर से नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। कांग्रेस विधायकों ने भी विज का इस मसले पर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमेहर का समर्थन करने वाले पाक समर्थक : विज 

Anil Vij - फोटो : File Photo
गुरमेहर का समर्थन करने वाले पाक समर्थक : विज 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विधानसभा की प्रेस दीर्घा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुरमेहर की हरकत का समर्थन करने वाले पाकिस्तान समर्थक हैं। गुरमेहर ने न केवल देश के लिए शहादत देने वाले अपने शहीद पिता की आत्मा की हत्या की है, बल्कि समय-समय पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से देश पर हमला करने वाले पाकिस्तान को भी क्लीन चिट देने का काम किया है।

गुरमेहर का समर्थन करने वालों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वे शहीदों तथा शहीद के परिवारों का सम्मान करते हैं, लेकिन देश को यह कतई स्वीकार नहीं हो सकता कि ऐसे परिवारों का कोई भी सदस्य देशद्रोह की मंशा रखने वाले लोगों के हाथों का खिलौना बने।

गुरमेहर से उनका कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। दुख की बात यह कि वह अपने शहीद पिता की चिता पर राजनीति कर रही हैं, जिनका पूरा देश सम्मान करता है। चुनाव के समय कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों की ओर से जेएनयू व डीयू के छात्र व अन्य संगठनों के जरिए देश विरोधी नारे तथा प्रदर्शन आम बात हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें