फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज के भाई से विवाद करने वाले डीआईजी अशोक कुमार निलंबित

Tue, 09 Feb 2021 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निलंबित डीआईजी अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के डीआईजी अशोक कुमार को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार ने यह निलंबन गृह मंत्री अनिल विज के भाई से हुए विवाद के बाद किया है। हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय आरटीसी भोंडसी रहेगा। 

विज्ञापन


भोंडसी हरियाणा पुलिस की भाषा में ऐसी जगह है, जहां कोई जाना नहीं चाहता है। मालूम हो कि हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की शिकायत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) अशोक कुमार के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि कपिल विज रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त फीनिक्स क्लब के पूर्व चेयरमैन राकेश अग्रवाल के पोते की जन्मदिन पार्टी में शरीक होने अंबाला छावनी के सरहिंद क्लब गए थे। यहां पर डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार भी आए हुए थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जब कपिल विज लंच करने लगे तो अशोक कुमार ने अभद्र व्यवहार किया। कपिल विज के अनुसार, उन्होंने अशोक कुमार को ऐसा करने से काफी मना किया लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि अशोक कुमार ने कपिल विज, उनके साथियों और उनके परिवार को शराब के नशे में गाली दी। बाद में शाम के समय विज ने अंबाला छावनी सदर थाने में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दे दी। अंबाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें