फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने अब काम लटकाए तो खैर नहीं, नए तेवर और कलेवर में सरकार

Tue, 02 May 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफसरों में अब काम लटकाए तो खैर नहीं होगी। हरियाणा की खट्टर सरकार अब नए तेवर और कलेवर में दिखाने की तैयारी में है। भाजपा कोर ग्रुप की फरीदाबाद में हुई बैठक में सोमवार रात इसका खाका खींचा गया। बैठक में अफसरशाही के बेलगाम होने का मुद्दा खूब छाया।
विज्ञापन


इस पर निर्णय लिया गया कि सीएम की घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में बेवजह देरी और रोड़े अटकाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा के प्रांतीय प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि सीएम ने टॉप गियर लगा दिया है, सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में हीलाहवाली करने वालों की खैर नहीं होगी।

भविष्य में किस तरह काम करना है, इस पर भी चर्चा की गई है। सीएम के साथ सरकार और पार्टी चट्टान की तरह खड़ी है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जुलाई में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन


जीएसटी के रूप में नई टैक्स प्रणाली देश और प्रदेश के लोगों को मिलने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई है। हरियाणा भाजपा हर परिस्थिति में चुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें