फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सोनीपत व झज्जर में पांच फरवरी शाम तक ठप रहेगी इंटरनेट सेवा, इन तीन जिलों में हुई बहाल

Thu, 04 Feb 2021 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने पानीपत, चरखी दादरी के बाद गुरुवार को कैथल, रोहतक और जींद जिले में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। अब सिर्फ दो जिलों सोनीपत और झज्जर में शुक्रवार शाम पांच बजे तक इंटरनेट पर पाबंदी रहेगी। हालांकि वॉयल कॉल की छूट रहेगी।

विज्ञापन


सरकार ने 2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए, जीपीआरएस, एसएमएस सेवाओं (केवल ब्लक एसएमएस) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं पांच फरवरी शाम पांच बजे तक बंद की हैं।
 

दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा में सभी टेलिकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में शांति बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया गया तो वह संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें