फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का खेमका को दीवाली बोनांजा, पर वे अनजान

Wed, 04 Nov 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में हुड्डा सरकार के समय से चार्जशीट का सामना कर आईएएस अशोक खेमका को भाजपा सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। खेमका के दिए गए जवाब के आधार पर सरकार ने ये चार्जशीट ड्रॉप कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक खेमका इस संदर्भ में अपना पक्ष सरकार के सामने रख चुके हैं। गत पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने खेमका को जवाब समझने के लिए बुलाया था। जिसके बाद छह अक्तूबर को खेमका ने अपना पक्ष मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के सामने रख दिया था।

गौरतलब है कि पूर्व की हुड्डा सरकार के समय में तीन अधिकारियों की कमेटी का गठन किया गया था। इसने वाड्रा को क्लीन चिट देते हुए खेमका को दोषी ठहराया था। जिसके बाद 4 दिसंबर 2013 को हुड्डा सरकार ने खेमका को चार्जशीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना आयुक्त बोले, जल्द मिल जाएंगे कागजात

इस संदर्भ में सरकार की ओर से मुख्य सूचना आयुक्त को यह आश्वासन दिया गया है कि एक माह के अंदर नोटिंग के कागजात खेमका को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। ये कागजात करीब साल भर पहले गायब हुए थे। उस समय मुख्य सचिव बने पीके गुप्ता ने भी इन कागजों का पता लगाने के लिए कमेटी बनाई थी, लेकिन अभी तक कागजों क पता नहीं चला है।

खेमका ने 12 फरवरी को दे दिया था जवाब
जिस मामले में सरकार ने चार्जशीट किया था, उसका जवाब खेमका ने 12 फरवरी 2015 को दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार के यह निर्देश हैं कि कोई भी चार्जशीट हो उसका निपटारा एक साल के अंदर होना जरूरी है। अब चार्जशीट का जवाब दिए हुए एक साल का समय बीतने में कुछ ही समय बाकी है। लिहाजा सरकार ने इसे ड्राप कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें