फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : नहीं होगा सरकारी होली मिलन समारोह, सीएम ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की

Sun, 28 Mar 2021 11:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं करेगी। सरकार ने पिछले एक वर्ष से त्योहार, अन्य सामाजिक और धार्मिक उत्सवों को सार्वजनिक रूप से मनाने के तौर तरीकों को आंशिक रूप से बंद किया हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह बात कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने लोगों से रंगों के त्योहार को कोविड-19 मानकों का पालन करते हुए ही मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्योहार को मुख्यत: होलिका दहन व फाग के रूप में दो दिन मनाया जाता है। वहीं डीजीपी मनोज यादव ने कोरोना की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर नागरिकों से सुरक्षित होली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोविड मानकों का सही से पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से होली उत्सव मनाने पर पाबंदी रहेगी। 

डीजीपी ने जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष नाके स्थापित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंगबाजी, छेड़खानी व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करेंगे। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों से कानून अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। रंगों का त्योहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें और उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें