फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम शहर विकसित करने की घोषणा, देश का सबसे बेहतरीन शहर बनाएगी हरियाणा सरकार

Thu, 12 Nov 2020 12:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )
विज्ञापन

हरियाणा की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली ग्लोबल सिटी गुरुग्राम को विश्व के मानचित्र पर उभारने की एक और पहल करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसको देश का सबसे बेहतरीन शहर बनाने की घोषणा की है। इस कड़ी में उन्होंने मानेसर में अलग से नया नगर निगम बनाने तथा इस क्षेत्र में न्यू गुरुग्राम शहर विकसित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री यहां वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुरुग्राम में प्रोजेक्ट एयर केयर व गुरुग्राम-महरौली रोड पर गुरुग्राम के प्रवेश मार्ग के सौंदर्यीकरण की दो परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम व फरीदाबाद महानगर होने के नाते यहां दोनों शहरों के लिए अलग से महानगर विकास प्राधिकरण पहले ही गठित किए जा चुके हैं। इन शहरों में वायु प्रदूषण हम सब के लिए एक चिंता का विषय है। इसी को देखते हुए वायु को साफ करने के लिए आज दो प्रोजेक्ट एयर केयर योजनाओं की शुरुआत की गई है।

गुरुग्रामवासियों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं दीपावली के उपहार स्वरूप हैं। गुरुग्राम के लोगों को त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत यहां 180 करोड़ रुपये की लगात से टॉवर ऑफ जस्टिस का निर्माण भी करवाया जा रहा है। यहां का लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह स्टेट ऑफ आर्ट के नाम से जाना जाता है जो इस शहर का गौरव भी है।
विज्ञापन


करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम व फरीदाबाद के साथ-साथ करनाल को भी स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया गया है। इन शहरों में स्मार्ट मानदंडों के अनुरूप जल प्रबंधन, सुरक्षा प्रणाली, सार्वजनिक परिवहन व भवन, सुशासन, ई-एजुकेशन, टेली मेडिसन जैसी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है और इसी के अनुरूप ढांचा विकसित किया जा रहा है। आज लोकार्पित की गईं ये दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें