फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी: सिपाही से डीएसपी तक को विशेष भत्ता, बेसिक-पे की 10 फीसदी राशि मिलेगी, एक जनवरी 2022 से लागू होंगे आदेश

Sat, 12 Feb 2022 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीआईडी कर्मियों को हरियाणा में विशेष भत्ता मिलेगा। सिपाही से डीएसपी स्तर के लगभग 3000 कर्मचारियों व अधिकारियों को यह लाभ मिलेगा।  सीआईडी की ड्यूटी से हटते ही यह विशेष भत्ता खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार सीआईडी कर्मियों को विशेष भत्ता देगी। सिपाही से डीएसपी रैंक तक के कर्मचारियों, अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। हर माह वेतन के साथ बेसिक-पे की दस फीसदी राशि विशेष सीआईडी भत्ते के रूप में मिलेगी। एक जनवरी 2022 से यह लाभ देय होगा। वित्त विभाग ने सीआईडी महकमे के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


सीआईडी की ड्यूटी से हटने पर इस भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा। वित्त विभाग की ओर से स्वीकृति के साथ फाइल वापस सीआईडी प्रमुख को भेज दी गई है। सरकार के इस फैसले का लगभग तीन हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अभी तक सीआईडी कर्मियों को विशेष भत्ते के रूप में इतनी बढ़ी राशि नहीं मिलती थी। 

सूत्रों के अनुसार 40 रुपये ही भत्ते के तौर पर मिलते थे। सीआईडी स्टाफ लंबे समय से विशेष भत्ता देने की मांग करता आ रहा था। उन्होंने एडीजीपी सीआईडी अलोक मित्तल के संज्ञान में यह मामला लाया, जिसके बाद फाइल वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजी गई। मित्तल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी सीआईडी कर्मियों की इस मांग को रखा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने विशेष सीआईडी भत्ता देने पर हामी भर दी। उनके निर्देश पर ही वित्त विभाग ने फाइल स्वीकृत की है। वित्त विभाग ने पत्र में कहा है कि यह भत्ता बेसिक-पे का दस फीसदी ही होगा। किसी अन्य पात्रता या उद्देश्य के लिए विचार नहीं किया जाएगा। सीआईडी की ड्यूटी से हटने पर कांस्टेबल से लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारी, कर्मचारी इससे वंचित हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें