फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन, कश्मीरी छात्रों को मिलेगी विशेष छूट

Fri, 02 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छात्र
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट जम्मू-कश्मीर के छात्रों को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने के लिए दी गई है। न्यूनतम पात्रता की आवश्यकता के अनुसार कट ऑफ प्रतिशत में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सीटों में बढ़ोतरी पाठ्यक्रम के अनुसार पांच प्रतिशत तक की जाएगी। तकनीकी और पेशेवर संस्थानों में मेरिट कोटा के तहत कम से कम एक सीट आरक्षित होगी। इसके अलावा नागरिक प्रमाणपत्र में भी छूट दी गई है। जम्मू-कश्मीर से संबंधित छात्रों के लिए प्रत्येक संस्थान में शिकायत निवारण प्रणाली को भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें