फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा सरकारी नौकरियों की भर्ती का पिटारा!

Wed, 01 Jul 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार बड़े पैमाने पर भर्तियों की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को इस बारे में घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि, ट्वीट के माध्यम से उन्होंने प्रदेश में 50 हजार नई भर्तियों का दावा किया है, लेकिन सरकार की तरफ से कितने पदों पर कितनी भर्तियां होनी हैं, यह खाका उजागर नहीं किया गया है।
विज्ञापन


12 हजार से ज्यादा टीजीटी और पीजीटी की भर्ती का खुलासा सरकार पहले ही कर चुकी है। अब इन नई भर्तियों के माध्यम से सरकार प्रदेश की जनता को यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि सरकार युवा वर्ग की नौकरियों को लेकर कितनी गंभीर है।

सरकार का दावा है कि इस बार हरियाणा में होने वाली भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी होगी। राज्य में क्षेत्रवाद और जातिवाद के हिसाब से नौकरियों का बंटवारा नहीं होगा। लिखित परीक्षा में योग्यता हासिल करने वाला आवेदक ही नौकरी पाने का हकदार होगा। इसके लिए साक्षात्कार के अंकों को पहले ही कम किया जा चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री की पत्रकारवार्ता है। संभावना है इस दौरान वे प्रदेश की भर्तियों का खुलासा कर दें। इसके अलावा सीएम प्रदेश में सरकार की ओर से लिए गए जनहित के फैसलों को भी मीडिया के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें