फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गलत एरियर और ब्याज लेने वाले शिक्षकों से रिकवरी के आदेश, गलत लाभ लेने वालों की सूची तैयार

Sun, 11 Dec 2022 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा निदेशालय हरकत में आ चुका है। हर जिले में पे सेटअप के बाद गलत एरियर तय कराने व ब्याज लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
scam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के 400 करोड़ के एरियर घोटाले में सरकार बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने पे सेटअप के मामलों में गलत एरियर तय कराने और ब्याज भी लेने वाले शिक्षकों से रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी सप्ताह बुधवार को उन्होंने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की थी।
विज्ञापन


उन्होंने सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशायल उनके निर्देशों के बाद हरकत में आ चुका है। हर जिले में पे सेटअप के बाद गलत एरियर तय कराने व ब्याज लेने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर रहा है। लाभ लेने के बाद जो शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनकी पेंशन से राशि की रिकवरी की जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव और निदेशालय अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को बताया है कि डीईओ-डीईईओ कार्यालयों को लगातार एरियर मामले में अनुस्मरण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन डीईओ-डीईईओ, आहरण एवं वितरण अधिकारियों, अनुभाग अधिकारियों और विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। कुछ डीईओ-डीईईओ निदेशालय को रिकॉर्ड मुहैया करवाने में काफी लापरवाही बरती है और आदेशों को नजरअंदाज किया है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का कहना है कि गलत तरीके से लाभ लेने वाले शिक्षकों से राशि की वसूली की जाएगी। सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोई भी वित्तीय लाभ देने से पहले नियमों का अध्ययन जरूर किया करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें