फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : कोरोना केस 45 हजार के पार, मुख्यमंत्री का दावा-प्रदेश में न बिस्तरों की कमी है, न ऑक्सीजन की

Tue, 20 Apr 2021 06:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केस 45 हजार से ज्यादा हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि हम कोरोना से निपटने  के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमें पानीपत में इंडियन ऑयल के प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन मिल रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणाा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।  

हरियाणा विधानसभा सचिवालय जल्द ही कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित करने जा रहा है। यह कक्ष लोकसभा के माध्यम से सभी राज्यों के साथ समन्वय कर लोगों की सहायता और विकट परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगा। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ वर्चुअल बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय टीकाकरण, लोगों को जागरूक करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके लिए अनेक फैसले किए जा चुके हैं। महामारी से निपटने के लिए विधायी तंत्र सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें