फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नौवीं और 11वीं में फेल एक लाख विद्यार्थियों को दूसरा मौका, परीक्षा की डेटशीट जारी, ऑनलाइन होंगे पेपर

Tue, 29 Jun 2021 02:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में नौवीं और 11वीं में फेल होने वाले एक लाख विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका मिल रहा है। सरकार ने रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की परीक्षाएं एक जुलाई और नौवीं की परीक्षाएं तीन जुलाई से अवसर एप पर ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अच्छे से पढ़ाई न कर पाने से 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए 1,06,800 विद्यार्थियों को पास होने के लिए दूसरा मौका दिया है। सरकार ने सोमवार को रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की ऑनलाइन परीक्षाएं 1 से 23 जुलाई तक अवसर एप के जरिये होंगी। 

विज्ञापन


9वीं की परीक्षाएं 3 से 23 जुलाई तक ली जाएंगी। पहले दोनों कक्षाओं के पेपर ऑफलाइन हुए थे। पढ़ाई तो ऑनलाइन हुई लेकिन पेपर ऑफलाइन होने पर 9वीं में 70,300 और 11वीं में 36,500 विद्यार्थी फेल हुए थे। इसे देखते हुए सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक इन विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका दिया है। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि स्कूल मुखिया फेल विद्यार्थियों का विवरण एमआईएस पोर्टल और ‘अवसर एप’ पर अपडेट करें।

11वीं की रि-अपीयर परीक्षा की डेटशीट

  • 1 जुलाई    भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र
  • 2 जुलाई    गृह विज्ञान
  • 3 जुलाई    राजनीतिक विज्ञान
  • 5 जुलाई    शारीरिक शिक्षा
  • 6 जुलाई    गणित
  • 7 जुलाई    फाइन आर्ट्स
  • 8 जुलाई    इतिहास, बायोलॉजी
  • 9 जुलाई    भूगोल
  • 10 जुलाई    पंजाबी
  • 12 जुलाई    अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
  • 13 जुलाई    संगीत, दर्शन शास्त्र, बिजनेस स्टडी
  • 14 जुलाई    रसायन विज्ञान, एकाउंटेंसी, लोक प्रशासन
  • 15 जुलाई    संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी
  • 16 जुलाई    हिंदी कोर व इलेक्टिव
  • 17 जुलाई    समाज शास्त्र, इंटरप्रिनियोरशिप
  • 19 जुलाई    कृषि, मनोविज्ञान
  • 20 जुलाई    रिटेल, ऑटोमोबाइल, आईटी, पेशेंट केयर असिस्टेंट, खेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, स्टेनोग्राफी, ट्रेवल-पर्यटन-आतिथ्य सत्कार, मीडिया एनिमेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंस सर्विसेज, बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सर्विसेज, फैशन डिजाइनिंग
  • 22 जुलाई    सेक्टर-28 फरीदाबाद के जीएमएसएसएसएस में कंप्यूटर साइंस
  • 23 जुलाई    मिलिट्री साइंस व डांस

नौवीं कक्षा की डेटशीट

  • 3 जुलाई    समाज विज्ञान
  • 7 जुलाई    हिंदी
  • 9 जुलाई    अंग्रेजी
  • 12 जुलाई    गणित
  • 14 जुलाई    विज्ञान
  • 16 जुलाई    रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, पेशेंट केयर असिस्टेंट, खेल, ब्यूटी एंड वेलनेस, स्टेनोग्राफी, ट्रेवल-पर्यटन-आतिथ्य सत्कार, फैशन डिजाइनिंग, बैंकिंग एवं फाइनेंस सर्विसेज, मल्टी स्किल, उर्दू, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान, संगीत, डांस, पशुपालन
  • 23 जुलाई    सेक्टर-28 फरीदाबाद के जीएमएसएसएसएस में पंजाबी व आईटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें