फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः खेलों के बाद अब फिल्म स्क्रीन पर चमकेंगे प्रदेश के युवा, जनवरी में लॉन्च होगी पॉलिसी

Wed, 11 Dec 2019 11:55 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
खेलों की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब हरियाणा के युवाओं को बॉलीवुड की चमक दमक से रूबरू करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के युवा अब बॉलीवुड की स्क्रीन पर भी नजर आएंगे। इसकी तैयारी हरियाणा सरकार ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनवरी 2020 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुंबई से हरियाणा सरकार की फिल्म पॉलिसी का आगाज करेंगे, जिसमें हरियाणा की कई हस्तियां शामिल होंगी। इस आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए मनोहर लाल के प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर, मीडिया एडवाइजर अमित आर्या और निदेशक लोक संपर्क विभाग पीसी मीना मंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

यह टीम वहां सतीश कौशिक, रणदीप हुड्डा, सनी देओल सहित अन्य बड़े कलाकारों से मिल कर फिल्म पॉलिसी को अंतिम रूप देंगे। इस बातचीत में यह भी तय होगा कि हरियाणा में फिल्में बनाने के लिए फिल्म उद्योग को क्या छूट दी जाए। जिससे वे फिल्मों की शूटिंग हरियाणा में आकर करें। इससे हरियाणा सरकार की आय तो बढ़ेगी ही, साथ ही हरियाणा के वातावरण और ढांचे से देश दुनिया के लोग परिचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल जैसी फिल्म ने मचाई धूम

आमिर खान की दंगल ने रुपहले पर्दे पर धूम मचाई। जिसमें सब्जेक्ट हरियाणवी था। किरदार भी हरियाणवी रंग और भाषा में नजर आए। इसके अलावा तनु वेड्स मनु में भी कंगना रनावत की हरियाणवी भाषा ने देश भर में धूम मचाई। अब हरियाणा के युवाओं को एक्सपोजर की जरूरत है। जिसका काम हरियाणा सरकार की फिल्म पालिसी करेगी।

यह हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में छाए
हरियाणा के कई कलाकार अपने संघर्ष और काबिलियत के चलते रुपहले पर्दे पर छो चुके हैं। चाहें वह फिल्म का क्षेत्र हो या फिर गायकी का। सोनू निगम और ऋचा शर्मा गायिकी में धूम मचा रहे हैं। जबकि सतीश कौशिक, रोहताश गौड़, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाए हैं।

मेरा मानना है कि हरियाणा के युवाओं की प्रतिभा को हर जगह मौका मिलना चाहिए। फिल्म पालिसी भी उसकी कड़ी का एक हिस्सा है।
- मनेाहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें