फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट तैयार, गन्ने का रेट बढ़ा सकती है सरकार

Wed, 25 Jan 2023 02:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में अधिकतर सदस्यों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर पंजाब से अधिक करने को कहा। पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल है और हरियाणा में 362 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे पहले भी कमेटी की एक बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच सरकार की समीक्षा कमेटी ने अपनी राय तैयार कर ली है। यह कमेटी जल्द मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। बताया जा रहा है कि कमेटी ने गन्ने का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। संभावना जताई जा रही है सरकार जल्द गन्ने का रेट बढ़ा सकती है। हालांकि, इस रिपोर्ट के आधार पर मूल्य बढ़ाने पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही लेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल की अध्यक्षता में हरियाणा निवास में गन्ना मूल्य समीक्षा कमेटी की बैठक हुई। इसमें पेराई सीजन 2022-23 के लिए गन्ने के मूल्य पर मंथन हुआ। करीब दो घंटे तक चली बैठक में गन्ने की लागत और बाजार में चीनी के मूल्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

बैठक में अधिकतर सदस्यों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर पंजाब से अधिक करने को कहा। पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपये प्रति क्विंटल है और हरियाणा में 362 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे पहले भी कमेटी की एक बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कमेटी ने सभी सुझावों पर विचार करके राय बना ली है। जल्द कमेटी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकरण काला, विधायक प्रवीण डागर, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, कृषि विभाग की एसीएस सुमिता मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रबी फसल में नुकसान की पांच फरवरी से शुरू होगी गिरदावरी: दुष्यंत
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रबी की फसलों में हुए नुकसान की सामान्य गिरदावरी पांच फरवरी से शुरू होगी। इसमें किसानों को राज्य सरकार की नीति के तहत 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा।

राजस्व एवं आपदा विभाग के प्रभारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में रबी सीजन की विभिन्न फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी। पांच फरवरी से रबी की सभी मुख्य फसलों की गिरदावरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत किसानों को फसलों के अनुसार 12 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा। किसी भी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें