26 नवंबर को कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित हैं। वहीं हरियाणा सरकार हड़ताल को लेकर सख्ती के मूड में है। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी विभागों को कर्मचारी महासंघ की हड़ताल के मद्देनजर सख्त आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हड़ताल के दिन कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित की जाए। विभाग दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट भेजें।