फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर, 2100 से अधिक जेबीटी की नियुक्ति को हरी झंडी

Sun, 13 Aug 2017 09:23 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal khattar - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के लो मेरिट जेबीटी के लिए राहत भरी खबर है। मनोहर लाल सरकार 21 सौ से अधिक जेबीटी को खाली पदों पर नियुक्ति देने जा रही है। बीते नौ जून को नियुक्ति रद्द होने से घर बैठे 1259 जेबीटी की किस्मत भी खुल गई है। सरकार इन्हें भी जल्दी दोबारा ज्वाइनिंग देगी।
विज्ञापन


कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर ज्वाइनिंग देने से लो मेरिट के चलते इनकी नियुक्ति सरकार ने रद्द कर दी थी। इनके लिए सुखद यह रहा कि कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर नौकरी के लिए चयनित जेबीटी में से 554 ने सात बार बुलाने पर भी अपने अंगूठों की जांच ही नहीं कराई, जबकि 480 हरियाणा और 404 मेवात कैडर में नियुक्त जेबीटी ज्वाइनिंग देने ही नहीं पहुंचे। इससे सरकारी स्कूलों में 1438 पद खाली हो गए, जिससे 1250 जेबीटी की ज्वाइनिंग की राह साफ हो गई। इन्हें किसी भी समय दोबारा से नियुक्ति पत्र जारी हो सकते हैं।

966 पद पहले से रिजर्व रखे गए थे, चूंकि इनकी एफएसएल मधुबन से अंगूठों की जांच रिपोर्ट आना बाकि थी। इस सप्ताह रिपोर्ट आने के बाद कानूनी राय लेकर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने इनमें से 916 जेबीटी के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। अब 317 शिक्षक ऐसे बच रहे हैं, जिन्हें एफएसएल ने अयोग्य घोषित किया हुआ है। इनके अंगूठों की दोबारा जांच के लिए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास एफएसएल मधुबन के निदेशक से वार्ता करेंगे। कंबाइंड मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटें खाली रहने पर ही इन्हें नियुक्ति मिल पाएगी। हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है। वे सीएम व शिक्षा मंत्री के आभारी हैं।  
विज्ञापन


1259 को जल्द देंगे नियुक्ति पत्र : दास
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि 1259 जेबीटी को जल्दी नियुक्ति मिलेगी। इन्हें राहत देने के लिए सभी नियुक्तियों की पड़ताल कर ज्वाइनिंग के लिए न आने वाले शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर रास्ता निकाला गया। बाकी बचे शिक्षकों के लिए कानूनी सलाह के आधार पर अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें