गायक गजेंद्र फौगाट को ओएसडी विशेष प्रचार प्रकोष्ठ का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार ने विशेष प्रचार प्रकोष्ठ में नए ओएसडी की नियुक्ति कर दी है। गायक गजेंद्र फौगाट को इस प्रकोष्ठ का ओएसडी लगाया गया है। सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने गुरुवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।
फौगाट की नियुक्ति रॉकी मित्तल की जगह हुई है। कुछ समय पहले तक रॉकी इस प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन विवाद के चलते उन्हें दिसंबर 2020 में पद से हटा दिया था। गजेंद्र के पास वर्तमान में अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद व सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का भी जिम्मा है।
वह विशेष प्रचार प्रकोष्ठ के ओएसडी का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें वेतन की अदायगी वर्तमान वेतनमान के अनुसार ही होगी। उनका मुख्यालय चंडीगढ़ ही रहेगा।