फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 180 दिन में एक करोड़ हरियाणवियों को लगा कोरोना का टीका, इस माह 25 लाख का लक्ष्य

Wed, 14 Jul 2021 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में टीकाकरण के सुरक्षा घेरे में बुजुर्गों से दो गुना संख्या में युवा हैं। 18 से 44 साल के 44.89, 45 से 60 साल के 28.75 लाख और 60 साल से अधिक आयु के 26.94 लाख टीका लगवा चुके हैं। वहीं, 4.14 लाख से अधिक स्वास्थ्य देखभाल वर्करों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि 3.79 लाख से अधिक फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

180 दिनों में हरियाणा के एक करोड़, 56 हजार से अधिक लोगों ने कोरोनारोधी टीकाकरण करवा सुरक्षा घेरा अपना लिया है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में औसतन प्रतिदिन 55,887 लोगों को टीका लगाया गया, तब जाकर ये लक्ष्य हासिल हुआ है। अभी 18 साल से ऊपर के 80 लाख लोगों को वैक्सीन का इंतजार है। अभी तक कुल 82.26 लाख ने पहली खुराक ली है, जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या इससे चार गुणा कम 18.33 लाख है। 

विज्ञापन


अब स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज पर जोर दे रहा है लेकिन केंद्र से स्टाक कम मिलने के कारण टीकाकरण अभियान पर असर पड़ रहा है। हरियाणा की कुल जनसंख्या 2.59 करोड़ है। इनमें से 1.80 करोड़ की आबादी 18 साल से ऊपर की है। अभी देश में 18 साल से नीचे के लिए टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाई माह में 25 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। एक जुलाई से लेकर अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अगर विभाग इस माह यह लक्ष्य पूरा कर लेता है तो फिर 55 लाख की आबादी को टीके की दरकार रहेगी। वहीं, विभाग की ओर से रोजाना 50 हजार का टीकाकरण किया जाए तो भी 80 लाख की आबादी को कवर करने के लिए 160 दिन का समय लगेगा। फिलहाल केंद्र से प्रदेश को कम मात्रा में वैक्सीन की खेप मिल रही है, जिससे यह लक्ष्य पूरा करना आसान नहीं लग रहा है। 

प्रदेश के लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई। एक करोड़ की आबादी का टीकाकरण सरकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह टीकाकरण कार्यक्रम तब तक इसी प्रकार से जारी रहेगा जब तक सारे हरियाणा के पात्र लोगों को वैक्सीन नहीं लग जाती। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें