फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने मोचियों को दिया तोहफा, मिलेंगे 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठाए योजना का लाभ

Tue, 16 Jul 2019 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार 1500 मोचियों को 50-50 हजार रुपये कर्ज देगी। इस पर उन्हें कोई ब्याज नहीं देना होगा। कर्ज पर ब्याज सरकार वहन करेगी। यह राशि 60 लाख रुपये वार्षिक होगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर वित्त विभाग ने योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा चयनित लोगों को खोखा इत्यादि बनाने के लिए 50-50 हजार रुपये का ऋण दिया जाएगा।

ये उन्हें तीन साल में वापस करना होगा। ऋण उन्हीं मोचियों को दिया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, जिसने पहले ऐसी किसी योजना का लाभ नहीं लिया है और जो ऋण के मामले में डिफाल्टर नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान बनाने के साथ ही राज्य के ढाई करोड़ लोगों को किसी न किसी तरीके से सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। इस योजना के तहत मोचियों को सिर्फ मूल राशि ही लौटानी होगी। ब्याज उन्हें नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें