फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नदियों में दूषित पानी छोड़ने पर सख्ती से निपटेगी सरकार, किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा जल प्रदूषण

Thu, 28 Jul 2022 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस नारायणन ने बताया कि यमुना कैचमेंट में 19 एमएलडी क्षमता के 3 कॉमन सीईटीपी लगाए जा रहे हैं। दिसंबर तक 2 सीईटीपी संचालित हो जाएंगे। इसके अलावा 120.5 एमएलडी क्षमता के 6 और सीईटीपी लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
गंदा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नदियों में दूषित पानी छोड़ने वालों पर लगातार निगरानी रखें और सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। जल प्रदूषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही नमामि गंगे प्रोग्राम के तहत एसटीपी और सीईटीपी लगाने के संबंध में दो सप्ताह में कार्य योजना भी तलब की है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को नदी एक्शन प्लान की समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीवर लाइन बिछाने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का संचालन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मानेसर, नाहरपुर कासनी में बन रहे एसटीपी के सीवरेज क्षमता बढ़ाने के कार्य की संबंधित अधिकारी हर सप्ताह निगरानी करें और मुख्यालय को रिपोर्ट भेजें। जनता के पैसे का दुरुपयोग रोकने के लिए यदि कोई ठेकेदार काम में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कुंडली, सोनीपत में एचएसवीपी द्वारा बनाए जा रहे कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिए कि वे साइट पर जाकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। बैठक में वित्त आयुक्त पीके दास, एसीएस देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार उपस्थित थे।

प्रदूषण नियंत्रण को बनाए जा रहे 25 एसटीपी

घग्घर नदी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्य में 61 एमएलडी क्षमता के 8 एसटीपी बनाए जा रहे हैं। इनके जनवरी, 2023 तक पूर्ण होने का अनुमान है। इसी प्रकार, यमुना कैचमेंट में 380.5 एमएलडी क्षमता के 17 एसटीपी बनाए जा रहे हैं। घग्घर कैचमेंट में विभिन शहरों में 589 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव है, जिसमें से 544 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। तीन शहरों में भी दिसंबर माह तक सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा होगा। इसी प्रकार, यमुना कैचमेंट में 1652 किलोमीटर में से 1472 किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। शेष 6 शहरों में भी सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य तेज गति से चल रहा है।

यमुना कैचमेंट में 120 एमएलडी क्षमता के 6 और सीईटीपी लगाने का प्रस्ताव

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस नारायणन ने बताया कि यमुना कैचमेंट में 19 एमएलडी क्षमता के 3 कॉमन सीईटीपी लगाए जा रहे हैं। दिसंबर तक 2 सीईटीपी संचालित हो जाएंगे। इसके अलावा 120.5 एमएलडी क्षमता के 6 और सीईटीपी लगाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार, घग्घर कैचमेंट में 3 एमएलडी  2 सीईटीपी लगाए जा रहे हैं। यमुना कैचमेंट में गांवों में एसटीपी बनाने के लिए 277 गांवों को चिह्नित कर लिया गया है, जिनमें जल्द ही एसटीपी का कार्य शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार, घग्घर कैचमेंट में 45 गांवों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें