फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भीषण गर्मी के बीच सरकार का आदेश, रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए होगी पीने के पानी की व्यवस्था

Tue, 18 Jun 2024 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून से राज्य में लू का प्रकोप पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उसके बाद हरियाणा में नमी वाली हवाएं आएंगी, जो पसीने वाली गर्मी बढ़ाएगी और मानूसन के लिए रास्ता बनाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा में गर्मी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। राज्य में औसत तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जींद का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2014 में हिसार का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जून को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद 19 व 20 जून को राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी।  

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम हवाओं की वजह से हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं और लू का भी प्रकोप है। अब इन हवाओं में ब्रेक लगने वाला है। 18 जून से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो राहत की बौछारें लेकर आएगा। पहले दिन इसका असर सिर्फ पंजाब व हरियाणा एक दो हिस्से में देखने को मिलेगा। 19 जून से बारिश की गतिविधियों की तीव्रता बढ़ जाएगी। इससे 19 व 20 जून को हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अभी फिलहाल तीन दिन अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। मगर उसके बाद तीन से चार डिग्री तक तापमान नीचे गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें