22 कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को बिना राशि काटे इनाम देने की फाइल जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजेंगे और उन्हें इसके लिए उन्हें मनाएंगे। श्री विज ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमारी आन-बान-शान और सम्मान हैं, इसलिए कॉमनवेल्थ से जीत कर आये 22 के 22 खिलाड़ियों को बिना राशि काटे इनाम दिया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये मिलेंगे। सभी 207 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट दी जाएगी।
इन 207 आवेदनों के अलावा भी समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जाएगा कि 50 साल तक का कोई भी ऐसा व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो इन शर्तों को पूरा करता हो। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा इसके लिए बाकायदा एक चार्ट बना कर खेल विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ी को उसके पदक के अनुसार मिलने वाली नौकरी का पता चल सके।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड जीत कर आएगा उसको 8 साल की सीनियोरिटी के साथ एचसीएस बनाया जाएगा, ताकि वह जल्द ही आईएएस अधिकारी बन सके। विज ने साफ किया कि इसकी पूर्ण तैयारी हो चुकी है और एक दो दिन मे नोटिफिकेशन दी जाएगी।