फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरा मौकाः पलायन कर गए प्रवासी मजदूरों की जगह हरियाणा के युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

Tue, 02 Jun 2020 12:59 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हरियाणा के कुशल, अर्ध कुशल व अकुशल युवाओं के लिए कोरोना संकट का दौर रोजगार के नए अवसर लेकर आया है। जहां रोजगार खत्म हुए हैं, वहीं नई संभावनाएं भी बनी हैं। प्रदेश से पलायन कर गए लाखों श्रमिकों की जगह मनोहर लाल सरकार अपने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। इसकी कवायद रोजगार विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाल ही में अस्तित्व में आए रोजगार पोर्टल के जरिये सभी विभागों में उपजे श्रमिकों के संकट का डाटा जुटाया जा रहा है। इसमें तकनीकी व गैर तकनीकी युवाओं की श्रेणी निर्धारित की गई है, जिसमें युवाओं का पूरा रिकॉर्ड मोबाइल नंबर सहित दर्ज होगा। ये रिकॉर्ड सरकार उद्योगों को देगी व युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

महानिदेशक रोजगार विभाग ने महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, श्रम आयुक्त, निदेशक उद्योग व वाणिज्य विभाग, सभी डीसी, मंडल व जिला रोजगार कार्यालयों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि रोजगार पोर्टल पर डाटा उपलब्ध कराने के साथ ही अपने क्षेत्र के अधीन आने वाली औद्योगिक इकाईयों को युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करें।
विज्ञापन


चूंकि, लॉकडाउन के शुरुआती चरणों में सभी उद्योग बंद कर दिए गए थे। इससे श्रमिक पलायन कर गए। पलायन से उद्योगों में उत्पन्न श्रमिकों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

75 फीसदी रोजगार का वादा हो सकेगा पूरा

भाजपा सरकार में सहयोगी जजपा ने हरियाणा के युवाओं को उद्योगों में 75 फीसदी रोजगार उपलब्ध कराने का वादा चुनावों में किया था। इसे सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में भी शामिल किया गया। सरकार इस पर भी काम कर रही है। कोरोना काल में श्रमिकों के अपने मूल प्रदेशों को पलायन करने से उद्योगों में मैनपावर का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जिसे हल करने के लिए सरकार आगे आई है।

सक्षम युवा योजना के तहत ही 1 लाख 41 हजार 770 पात्र
हरियाणा में सक्षम युवा योजना के तहत कुल 1 लाख 41 हजार 770 पंजीकृत पात्र युवा हैं। सक्षम युवाओं को प्रति माह लगभग 21 करोड़ 55 लाख 74 हजार 900 रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए जा रहे हैं। अभी इन पंजीकृत सक्षम युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों या बोर्ड आदि में एक माह में अधिकतम 100 घंटे का काम देकर 6000 तक का मानदेय दिया जाता है। अप्रैल में विभिन्न विभागों में कुल 7,071 सक्षम युवाओं को ऑनरेरी असाईनमेंट के लिए लगाया गया, जिनमें से 5,224 युवा काम पर आए।

सक्षम युवाओं में ये शामिल
सक्षम युवाओं में 12वीं कक्षा पास युवा 63,091, स्नातक 50,114 व 27,874 स्नातकोत्तर युवा शामिल हैं। इसके अलावा युवा बेरोजगारों की संख्या हरियाणा में लाखों में है। इन्हें बड़े पैमाने पर अब रोजगार मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें