फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने बदले 5 मेट्रो स्टेशनों के नाम, अब इन महापुरूषों के नाम से होगी पहचान

Fri, 14 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पांच मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन के तीन और बल्लभगड़ मेट्रो लाइन के दो स्टेशनों का नाम बदला गया है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की। इन स्टेशनों का नाम बदलने के लिए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम को पत्र भी लिखा था। उन्होंने दिल्ली मेट्रो प्रमुख मंगू राम से मुलाकात कर इसमें सहयोग करने का आग्रह किया था। 

सीएम मनोहर लाल ने पांचों स्टेशनों का नाम बदलने के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन का नया नाम अमर शहीद राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन होगा। बल्लभगढ़ मेट्रो लाइन पर स्थित एमसीबी कालोनी स्टेशन का नाम भक्तिकाल के महान संत एवं कृष्ण उपासक संत सूरदास के नाम पर रखा गया है। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन पर स्थित एमआईई मेट्रो स्टेशन का नाम पंडित श्रीराम शर्मा, सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन का नाम ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड स्टेशन का नाम बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन रखा गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जुलाई 2018 में भेजे पत्र में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा था कि हरियाणा की महान धरा पर जन्मे राष्ट्रभक्तों, शूरवीरों और रणबांकुरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों में बल्लभगढ़ के नरेश राजा नाहर सिंह का बलिदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें