फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का लाइसेंस रद्द, हरियाणा सरकार ने आठ साल बाद की कार्रवाई

Thu, 19 May 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में वाड्रा की कंपनी को यह जमीन आवंटित हुई थी। उस समय चकबंदी विभाग के तत्कालीन महानिदेशक अशोक खेमका ने इस जमीन का इंतकाल भी रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। गुरुग्राम के शिकोहपुर में आवंटित 3.52 एकड़ जमीन पर कंपनी वाणिज्यिक कॉलोनी विकसित नहीं कर सकी। लाइसेंस को आठ साल बाद रद्द किया गया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में वाड्रा की कंपनी को यह जमीन आवंटित हुई थी। उस समय चकबंदी विभाग के तत्कालीन महानिदेशक अशोक खेमका ने इस जमीन का इंतकाल भी रद्द कर दिया था। अब नगर एवं ग्राम आयोजना (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) विभाग ने इस जमीन के लाइसेंस को गलत ठहराते हुए रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। 

वाड्रा की कंपनी ने जमीन आगे महंगे दामों पर डीएलएफ को बेच दी थी। इस जमीन के लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए डीएलएफ ने सरकार के पास आवेदन कर रखा था। चार जनवरी 2008 में ओंकारेश्वर प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे पहले गुरुग्राम के गांव शिकोहपुर में कामर्शियल कॉलोनी के लिए इस जमीन का लाइसेंस लिया था। बाद में यह जमीन वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट को बेच दी गई। स्काई लाइट ने इस जमीन को डीएलएफ को बेच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें