फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज़ारों कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ाया

Sat, 25 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हज़ारों कर्मचारियों को तोहफा
विज्ञापन
मंहगाई की मार का कम करने के लिए सरकार ने हज़ारों कर्मचारियों को राहत दी है। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों की देय महंगाई भत्ते की दर पहली जुलाई 2016 से वर्तमान 125 प्रतिशत से बढ़ाकर 132 प्रतिशत कर दी है। इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की देय अतिरिक्त किस्त की नकद अदायगी मार्च 2017 के वेतन में अप्रैल माह में दे दी जाएगी।
विज्ञापन


जुलाई 2016 से फरवरी 2017 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया राशि की अदायगी भी अप्रैल में ही होगी। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अन्य अधिसूचना में सरकार ने पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों की पहली जुलाई 2016 से संशोधित पेंशन, पारिवारिक पेंशन के लिए महंगाई राहत में संशोधन किया है। संशोधित पेंशन, पारिवारिक पेंशन की महंगाई राहत की दर 2 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें