फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विकास निगम के चेयरमैन बने जवाहर सैनी, टेकराम कंडेला को भी मिला जींद की जीत का इनाम

Wed, 06 Mar 2019 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टेकराम कंडेला ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

जींद में पहली बार कमल खिलने का इनाम भाजपा नेताओं को मिलना शुरू हो गया है। मनोहर लाल सरकार ने भाजपा प्रदेश सचिव व जींद से टिकट के प्रबल दावेदार रहे जवाहर सैनी को हरियाणा वन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। कंडेला खाप के बड़े नेता व जींद के कंडेला गांव निवासी टेकराम कंडेला को हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ का चेयरमैन बनाया गया है।

विज्ञापन


 कंडेला भी जींद उपचुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार थे। उन्होंने चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा का दामन थामा था। मगर, पूर्व विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा के चुनाव से दो महीने पहले भाजपा में आने से सैनी व कंडेला को टिकट नहीं मिल पाई थी। इस पर जवाहर सैनी ने तो नाराजगी भी जाहिर की थी और अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उनकी 32 साल की समर्पित मेहनत पर दो महीने भारी पड़े।

विज्ञापन

सैनी की नाराजगी को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें मना लिया था। सैनी के साथ ही कंडेला को भी जींद उपचुनाव में जीत मिलने के बाद उचित मान-सम्मान देने की बात हुई थी। अब इन्हें प्रदेश सरकार ने जींद उपचुनाव में बड़ी जीत का इनाम दे दिया है। इसके साथ ही सरकार ने आगामी चुनावों के लिए भी जाट और सैनी समुदाय को जींद में साध लिया। इनके अलावा अंबाला के नागेंद्र कुमार शर्मा व शहरी संपदा गुरुग्राम के संजय भसीन को हरियाणा कला परिषद का निदेशक व उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

फेडरेशन के विकास और श्रमिकों के उत्थान के लिए करेंगे काम
हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण फेडरेशन लिमिटेड (लेबर फेडरेशन) के नवनियुक्त अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने बुधवार को ही पंचकूला में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की अध्यक्ष कृष्णा गहलावत भी उपस्थित रहीं।

कंडेला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया है। कंडेला ने कहा कि वे फेडरेशन के विकास के साथ-साथ श्रमिक निर्माण सोसायटी के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। सरकार किसान से सीधे तौर पर जुड़े कृषि और सहकारिता जैसे विभागों को पूरा महत्व दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें