ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक लाल जोड़े के बाद पिंक कलर के गाउन में भी काफी खूबसूरत दिखीं। तस्वीरों में देखिए उनका रॉयल रिसेप्शन।
विज्ञापन
2 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
ओलंपियन साक्षी मलिक ने पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ रविवार को सात फेरे लिए थे। सोमवार को सत्यव्रत के घर यानी ससुराल में ही उनका रिसेप्शन हुआ। अनाज मंडी स्थित सत्यव्रत के घर के सामने खाली पड़े मैदान में हुए रिसेप्शन में खेल जगत से जुड़े तमाम लोग पहुंचे। साक्षी के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा छोटूराम स्टेडियम के खिलाड़ियों ने भी इसमें शिरकत की।
विज्ञापन
3 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
सभी ने नवविवाहित जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। हालांकि समारोह के दौरान कोई भी बड़ी सेलेब्रिटी नहीं पहुंची। वहीं, शादी में भी प्रदेश की कुछ नामी हस्तियों को छोड़कर कई वीवीआईपी नहीं पहुंचे, जबकि उन्हें खास निमंत्रण दिया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कई दिन पहले साक्षी को पत्र भेजकर आशीर्वाद दिया गया था।
4 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रणदीप हुड्डा, सोनाक्षी सिन्हा, पीवी सिंधु, दीपा करमाकर समेत कई अन्य हस्तियों को निमंत्रण था, लेकिन इनमें से कोई भी हस्ती शादी में नहीं पहुंची। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और खेलमंत्री अनिल विज समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने भी शादी में शिरकत नहीं की। दंगल गर्ल्स फोगाट बहनें भी नहीं आईं।
विज्ञापन
5 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, महम विधायक आनंद सिंह दांगी, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक बीबी बतरा, पहलवान सुशील कुमार, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, कोच ईश्वर सिंह दहिया आदि ही शादी में पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
कार्यक्रम में करीब दस बजे अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार पहुंचे। पहलवान सुशील कुमार के पहुंचने से युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का मुक्की शुरू हो गई। किसी तरह सुशील कुमार को निकाल कर बाहर लाया गया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में सवार हुए। गाड़ी में चढ़ते वक्त उन्होंने देखा कि सामने से पहलवान गुरू सत्यवान अपनी कार से उतर रहे थे। सुशील ने तुरंत पहुंच कर अपने गुरू सत्यवान के पैर छुए।
विज्ञापन
7 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक का रिसेप्शन
साक्षी मलिक की शादी में सबसे देर में पहुंचने वाले मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे। उन्होंने मंडप जाकर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शिरकत करने आए थे। बता दें कि दो अप्रैल को वृश्चिक लग्न में शाम को साढ़े आठ बजे से रात के 11 बजे के बीच साक्षी मलिक ने सत्यव्रत कादियान के साथ शादी की। इसके लिए नांदल भवन में भव्य आयोजन किया गया था।
बता दें कि सत्यव्रत के पिता सत्यवान रोहतक में अखाड़ा चलाते हैं। सत्यव्रत भी कई बड़ी चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक डीटीसी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुदेश मलिक आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। इनके अलावा परिवार में बड़ा भाई व भाभी हैं। साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक-2016 में देश को पहला मेडल दिलाया था और वे दुनिया भर में सराही गईं।