ट्रैक्टर पर बैठक पंजाब विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के विरोध में सोमवार को हरियाणा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान तीन बार उनके ट्रैक्टर को रोका गया। पहले सचिवालय चौक पर, फिर विधानसभा चौक और उसके बाद विधानसभा सभा के मुख्य द्वार पर। हालांकि बाद में उनको जाने दिया गया।
कांग्रेसी विधायकों ने रस्सी से उनका ट्रैक्टर खींचा और अंदर पहुचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। हुड्डा ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।