फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने पंजाब को कहा, चंडीगढ़ हमें सौंप दे, खुद मोहाली पर फोकस करे

Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर पंजाब-हरियाणा के बीच छिड़ी जंग पर हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चंडीगढ़ दोनों प्रदेशों की राजधानी है और हवाई अड्डा भी चंडीगढ़ है। इसके बाद भी पंजाब सरकार को चंडीगढ़ की जगह मोहाली को बढ़ावा देने में रुचि है तो वह चंडीगढ़ को हमें सौंप दे। और उसके बाद मोहाली में खूब विकास कराए। हम अपने चंडीगढ़ में खूब काम कराएंगे। 
विज्ञापन


वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने अपनी पार्टी के कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी और करनाल से सांसद अश्वनी चोपड़ा पर पलटवार किया। वित्तमंत्री ने कहा कि राजकुमार सैनी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, क्योंकि वह झूठ बोलते हैं। उनके खिलाफ पार्टी जरूर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के नाम पर छिड़ी जंग के बाद हरियाणा के वित्त मंत्री की टिप्पणी

- फोटो : फाइल फोटो
इसी तरह सांसद अश्वनी चोपड़ा के प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भ्रष्टाचारी बताने पर वित्तमंत्री ने कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं। जिस पर पार्टी कार्रवाई करेगी। वित्तमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। एसवाईएल के मामले में केजरीवाल के हरियाणा की खिलाफ बात करने पर उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के रहने वाले हैं।

यहां की धरती उनकी जन्मभूमि है। जिस तरह से वह पंजाब के पक्ष में बोले रहे हैं, वह अपनी जन्मभूमि से धोखेबाजी कर रहे हैं। इसलिए यहां के लोगों को उनका बहिष्कार कर देना चाहिए। उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए शोक जताते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार इसको लेकर ठोस कदम उठाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें