फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Exit Poll: भाजपा का वोट 10 फीसदी तक गिरेगा, कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिलेंगे, BJP को यहां नुकसान

Sun, 02 Jun 2024 08:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में भाजपा को तीन से चार सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस का खाता खुल रहा है। सभी 10 एजेंसियों के सर्वे रिपोर्ट में ज्यादा अंतर नहीं है। हर सर्वे में कम से कम दो सीटें गठबंधन को मिल रहीं हैं। 
विज्ञापन
एग्जिट पोल 2024 हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा को हरियाणा में तीन से चार सीटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि कांग्रेस-आप गठबंधन वापसी करता दिख रहा है। अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस को तीन से चार सीटें दी हैैं जबकि इनेलो और जजपा के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही।

विज्ञापन


सभी दस एग्जिट पोल एजेंसियों के मुताबिक, इस बार भाजपा हरियाणा में क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया ने भाजपा को छह से आठ सीटें और न्यूज 24-चाणाक्य ने भी छह सीटें दी हैं। टाइम्स नाऊ-ईटीजी रिसर्च, इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स और जनादेश 2024-न्यूज नेशन के अनुसार, भाजपा को सात व इंडिया गठबंधन को तीन सीट मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स ने अपने सर्वे में भाजपा को छह से आठ व कांग्रेस को दो से चार सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत-मेट्राइज ने भाजपा को सात में से नौ और इंडिया गठबंधन को एक से तीन सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। एबीसी-सी वोटर के आंकड़े सबसे जुदा हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार, हरियाणा में भाजपा को चार से छह सीटें और इंडिया गठबंधन को चार से छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने भी भाजपा छह से आठ सीटें, जबकि इंडिया गठबंधन को दो से चार सीटें दी हैं। एसएएएम-जन की बात के सर्वे में भी इंडिया गठबंधन को केवल दो से तीन सीट मिलने का अनुमान है।

भाजपा का वोट 10 फीसदी तक गिरेगा, कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिलेंगे
एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा का वोट शेयर करीब दस फीसदी तक गिर सकता है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 58 फीसदी था। वहीं, इस बार गिरकर 48 फीसदी के आसपास रह सकता है। वहीं, इंडिया गठबंधन के वोट शेयर में काफी बढ़ोतरी दर्ज होने का अनुमान जताया गया है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 28 फीसदी था। इस बार 41 फीसदी तक रह सकता है। करीब 11 फीसदी वोट शेयर अन्य राजनीतिक दलों में बंट सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें