फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब ऐसे भरें बिल

Thu, 19 Nov 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर। बिजली बिल भरने के लिए अब लाइनों में नहीं लगा पड़ेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की ओर से दिसंबर महीने से बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


आरटीजीएस के जरिए भी बिल का भुगतान किया जा सकेगा। इससे उत्तर हरियाणा के करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी। यूएचबीवीएन के एमडी नितिन यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिल डिपॉजिट की सुविधा प्रदेश के सभी जिलों में शुरू कर दी जाएगी।

इससे लंबे समय तक बिल जमा कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा और बिल जमा कराने में देरी पर जुर्माना भी नहीं लगेगा। पिछले महीनों में बिल जारी करने की जिम्मेदारी आउटसोर्स को दे दी गई थी। इससे बिजली बिलों में गलतियों की कुछ शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन ऑनलाइन सुविधा मिलने से उपभोक्ताओं की आधी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे फायदे और ये परेशानियां उठानी पड़ेंगी

-सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सिंगल प्वायंट मीटर के तहत जारी होने वाले बिलों के भुगतान में भी दिक्कतें कम होंगी
-दूसरे शहरों में रहने पर भी बिल जमा कराए जा सकेंगे
-भागदौड़ के बीच अगर काउंटर पर बिल जमा नहीं किए जा सके तो ऑनलाइन सुविधा का मिलेगा फायदा

दिक्कतें
-ऑनलाइन बिल भुगतान से शहरी क्षेत्र को फायदा होगा तो दूरदराज के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ सकती है
-जिन गांवों में बिजली की आपूर्ति को लेकर समस्या है, वहां आखिरी दिनों में बिल जमा कराना परेशानियों से भरा हो सकता है
-जिन्हें कंप्यूटर के बारे में उचित माकूल जानकारी नहीं हैं, उन्हें बिल जमा कराने के लिए लाइन में ही इंतजार करना होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें