छोटूराम चौक पर मतगणना
के दौरान कई प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने स्थिति
पर मुश्किल से नियंत्रण किया। यहां समर्थकों के बीच करीब आधे घंटे तक
पथराव हुआ।
जिसमें एक गाड़ी के शीशे टूट गए तथा झंडों को आग लगा दी गई।
जिला प्रशासन ने शहर के छोटूराम चौक से लेकर आरकेएसडी कॉलेज तक पूरे मार्ग
को सील किया था। करीब साढ़े दस जब कांग्रेस के पार्टी के उम्मीदवार रणदीप
सुरजेवाला मतगणना में राउंड के अनुसार आगे चल रहे थे तो उनके समर्थकों ने
जश्न मनाना शुरू कर दिया।
दूसरी ओर से मतगणना में कलायत से आजाद प्रत्याशी
जयप्रकाश भी आगे चल रहे थे तभी जयप्रकाश के समर्थकों ने छोटूराम चौक पर
पहुंचकर जयप्रकाश के नारे लगाते हुए जश्न मनाना आरंभ कर दिया।