फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: इनेलो-बसपा के 11 उम्मीदवारों की सूची जारी, सुनैना चौटाला फतेहाबाद से लड़ेंगी चुनाव

Thu, 12 Sep 2024 10:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बसपा और इनेलो के बीच जुलाई में गठबंधन हुआ है। इसमें तय हुआ था कि बसपा 90 में से 37 सीटों और इनेलो 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मुख्यमंत्री का चेहरा अभय चौटाला को बनाया गया है।
विज्ञापन
अभय चौटाला और मायावती। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो बसपा ने 11 और विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें देवीलाल परिवार से पुत्रवधु सुनैना चौटाला फतेहाबाद से ताल ठोकेंगी, साथ ही आदित्य चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इनेलो ने 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 में से 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल एक सीट ही जीत पाई थी। नई जारी सूची में टोहाना से कुणाल कर्ण सिंह, जुलाना से सुरेंद्र लाठर, अंबाला से प्रकाश भारती, पुन्हाना दया भड़ाना, नूंह ताहिर हुसैन, पिहोवा बलदेव सिंह वडै़च, नीलोखेड़ी बलवान वाल्मीकि, फिरोजपुर झिरका मोहम्मद हबीब और इसराना से सूरजभान नारा को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें