फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हरियाणा विधानसभा चुनाव एक नजर में

Tue, 14 Oct 2014 06:14 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अक्तूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस गश्त तेज हो गई है। आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को शराब के ठेके बंद रहेंगे। आयोग ने हरियाणा से लगी अन्य राज्यों सीमाओं से 3 किलोमीटर के दायरे में शराब के ठेके भी मतदान तक तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


रहेगी प्रचार पर नजर: चुनाव आयोग अब भी डोर टु डोर प्रचार करने वाले उम्मीदवार पर नजर रखेगा। उम्मीदवारों के प्रचार के तरीकों की वीडियोग्राफी की जाएगी।

तीस हलकों में 15 से ज्यादा उम्मीदवार: राज्य में कुल 24000 बैलेट यूनिट व 18320 कंट्रोल यूनिट इस्तेमाल में लाई जाएगी। कुल 90 विधानसभा हलकों में से 30 हलके ऐसे है जहां 15 से अधिक उमीदवार हैं। इन हलकों में दो-दो इवीएम लगाई जाएगी।

किस ग्रुप के कितने मतदाता

कुल मतदाता: 16316555, पुरुष : 8737116, महिला: 7479439

सरकारी कर्मचारी की संख्या: एक लाख (लगभग) इन कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने का अधिकार है।

साल 2009 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या: 13029141

लोकसभा चुनाव में मतदान: 71.86 प्रतिशत
चुनाव आयोग का टारगेट: 80 प्रतिशत

वोटर आयु वर्ग के अनुसार
517359: 18-19 आयु वर्ग के
3910496: 20-29 आयु वर्ग के
3855624: 30-39 आयु वर्ग के
3372918: 40 - 49 आयु वर्ग के
2257926: 50 से 59 आयु वर्ग के
1307745: 60 से 69 आयु वर्ग के
601971 : 70 से 79 आयु वर्ग के
339477: 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के

तैयारी और तैनाती
50: हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती
80: कंपनियां अर्द्धसैनिक बल
70: हजार कर्मियों की ड्यूटी मतदान कार्य में
16357: कुल माइक्रो पर्यवेक्षक
46 : सामान्य आब्जर्वर
21: चुनावी आब्जर्वर
10: मतदाता जागरूकता आब्जर्वर
05: पुलिस आब्जर्वर

मतदान केंद्र और उम्मीदवार को जानिए

16357: मतदान केंद्र
2665: संवेदनशील केंद्र
2700: अति संवेदनशील केंद्र
500: मॉडल मतदान केंद्र
1351: कुल उम्मीदवार मैदान में
1241: कितने पुरुष उम्मीदवार
109: महिला उम्मीदवार
सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार भिवानी में
सबसे कम 7 प्रत्याशी शाहबाद और नूंह में
दलीय प्रत्याशी
भाजपा: 90
बसपा:  87
वामदल: 31
कांग्रेस: 90
इनेलो: 88
हजकां: 65
हरियाणा लोकहित पाटी: 75
हरियाणा जनचेतना पार्टी: 23
आजाद: 603
इस चुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस और हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के बीच में गठबंधन है
विज्ञापन

चुनाव में 'नोटा' का उपयोग

बादशाहपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 9 लाख 96 हजार 792 मतदाता
नारनैल सीट पर सबसे कम पांच लाख 98 हजार 204 मतदाता है।
मतदान का समय :  सुबह 7 से शाम 6 बजे तक
नोटा का भी प्रयोग कर सकते हैं वोटर

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि मतदाता को यदि चुनाव लड़ रहे उमीदवारों में से कोई भी उमीदवार पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन प्रयोग भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन व्यक्तियों की सुविधा के लिये ईवीएम पर एक ब्रेल में एक सीरियल नंबर होगा और मतपत्र का नमूना भी ब्रेल लिपि में होगा। सभी जिलों में एकल हेल्पलाइन 1950 स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिये मतदाता पहचान कार्ड नंबर भेजकर मोबाइल नंबर 9954699899 पर एसएमएस से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें