सिरसा, करनाल, हिसार झज्जर, यमुनानगर व महेंद्रगढ़ में बनेंगे औद्योगिक केंद्रप्रत्येक जिले में स्थापित होंगे किसान मॉडल स्कूलकुरुक्षेत्र, सिरसा व रेवाड़ी में स्थापित होंगे मेडिकल कॉलेजनिजी कारखानों में 50 फीसदी हरियाणवी को रोजगारदस्तकारों, कलाकारों व स्वरोजगार के लिए 5 लाख तक अग्रिम ऋणसभी जिलों में सब्जी और फल मंडिया होंगी स्थापितप्रदेश में गैस आधारित बिजली के बड़े संयंत्र होंगे स्थापितउद्योग, वाणिज्य व घेरलू सेक्टर में 22 घंटे बिजली देने का वादापानीपत ताप बिजलीघर की क्षमता 800 मेगावाट होगीगांव-शहरों के छोटे दुकानदारों और दस्तकारों को दो लाख तक का ऋणपंचकूला में यूनिवर्सिटी के लिए 600 एकड़ भूमि चिह्नितनीलोखेड़ी, अंबाला व सिरसा के पोलिटेक्निक कॉलेजों को मिलेगा इंजीनियरिंग कॉलेजों का दर्जामेवात में लड़कियों के लिए खुलेंगे बारहवीं तक के आवासीय स्कूलपंजाबी व उर्दू के शिक्षकों के लिए नए पद होंगे सृजितसफाई कर्मचारियों के लिए होगा सफाई कर्मचारी आयोग का गठननई स्वीकृत कॉलोनियों में तुरंत प्रभाव से शुरू होंगी मूलभूत सुविधाएंहुडा के सेक्टरों व कमेटी एरिया में स्थापित होंगी रेहड़ी मार्केटपलवल से नूहं, नूहं से गुड़गांव तक बिछाई लाएगी रेलवे लाइनगुड़गांव से नूहं वाया तावड़ू-भिवानी-धारूहेड़ा तक बिछेगी रेलवे लाइनगांवों की सभी ढाणियों को मान्यता देने के लिए होगी कार्रवाईवरिष्ठ नागरिकों को आवास एवं चिकित्सा की मिलेगी सुविधाबागड़ी लुहार व सिकलगर को भी मिलेंगे मुफ्त प्लाटराशन डिपो होल्डरों को मिलेगा प्रति क्विंटल अनाज पर 80 रुपये कमीशन
गरीबों को तीन रुपये प्रति किलो चावल
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र में हर जिले में सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, विश्वविद्यालय और गरीबों को तीन रुपये प्रति किलो चावल देने की बात कहीं गई है।
इसके अलावा महिलाओं, उद्यमियों, युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की घोषणाएं की गई हैं। एसवाईएल और हरियाणा का अलग हाईकोर्ट जैसे मुद्दे पार्टी ने एक बार फिर से जनता के बीच उछाल दिए हैं।
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी शकील अहमद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद नवीन जिंदल और घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश मौजूद थे।
छात्रसंघ चुनाव करवाने का भी वादा
घोषणा पत्र के मुताबिक सहकारी समितियों से लिया जाने वाला लंबी अवधि का ऋण समय पर लौटाने पर 50 प्रतिशत ब्याज सरकार वहन करेगी। राज्य के प्रत्येक जिले में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
राज्य में महिलाओं के लिए अलग से बैंक खोले जाएंगे। इसमें कर्मचारी से लेकर खाताधारक भी महिलाएं होंगी। पुलिस में वर्ष 2017 तक 15 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी ने सत्ता में तीसरी बार आने पर छात्रसंघ चुनाव करवाने का भी वादा किया है।
इसके अलावा उपमंडल स्तर पर कॉलेज व ब्लाक स्तर पर आईटीआई की स्थापना का वादा पार्टी ने किया है। विकास कार्यों में लग रहे भेदभाव को पूरी तरह से मिटाने के लिए पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद प्रदेश के सभी नब्बे हलकों में विकास के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। साथ ही कई नये शैक्षणिक संस्थान खोलने का ऐलान किया है।
घोषणा पत्र में पंचकूला में यूनिवर्सिटी खोलना शामिल
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को जारी घोषणा पत्र में पंचकूला में यूनिवर्सिटी खोलने, जनरल अस्पताल में पीजी तक की पढ़ाई की सुविधा मुहैया कराने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने को शामिल किया है।
पंचकूला में यूनिवर्सिटी की कमी से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानियों के बारे में ‘अमर उजाला’ ने यह मुद्दा उठाया था। उस समय शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने ‘अमर उजाला राउंड टेबल’ के दौरान भी पंचकूला में युनिवर्सिटी खोलने को अहम बताया था। इसके बाद चुनावी मुहिम शुरू होने पर भी ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले दावा किया था कि इस चुनाव में यूनिवर्सिटी के मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद इस पर मुहर भी लग गई।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के विमोचन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए 600 एकड़ भूमि निश्चित करने के बाद अगली सरकार बनने पर इससे आगे की पहल की जाएगी। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में सभी जिलों में यूनिवर्सिटी बनाने का भी जिक्र किया है।