मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरेंगे। उनके साथ ही कांग्रेस के रोहतक से प्रत्याशी बीबी बतरा, कलानौर से शकुंतला खटक एवं महम से आनंद सिंह दांगी भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
मुख्यमंत्री हुड्डा सुबह करीब सवा 11 बजे महम जाएंगे। वहां आनंद सिंह दांगी के नामांकन के समय साथ रहेंगे। इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे रोहतक पहुंचेंगे। यहां केनाल रेस्ट हाउस चौक पर मुख्यमंत्री के साथ ही रोहतक व कलानौर प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री अपना नामांकन पत्र भरने के बाद बतरा व खटक के नामांकन के समय उनके साथ रहेंगे। चौक पर ही समर्थक इकट्ठा होंगे।
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जयदीप धनखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के चारों प्रत्याशी एक ही दिन शुक्रवार को नामांकन भरेंगे। नामांकन के समय सांसद दीपेंद्र सिंह भी आ सकते हैं।