फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कालका से होगी विधानसभा चुनावी रण की शुरुआत, शक्ति प्रदर्शन के साथ शंखनाद करेंगे सीएम

Wed, 14 Aug 2019 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रहे सीएम मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हर दिन शक्ति प्रदर्शन करेंगे। नब्बे के नब्बे विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय रैलियों के समन्वय का काम देखने वाली टीम कालका पहुंच चुकी है। 18 अगस्त से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले ये टीम सारे इंतजाम जांचेंगी।

विज्ञापन


कालका में चुनावी शंखनाद के लिए तैयारियों का जिम्मा भाजपा विधायक लतिका शर्मा को सौंपा गया है। वह पहले भी विधानसभा क्षेत्र में सीएम के कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर चुकी हैं। इसलिए अनुभव को देखते हुए कालका रैली की जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई है। मुख्यमंत्री 18 अगस्त की सुबह लगभग सवा नौ बजे कालका पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ कालका मंदिर जाने का कार्यक्रम है। कालका मंडी में लगभग पंद्रह हजार लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। रैली के बाद ये भीड़ यात्रा का हिस्सा बन जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में चुनावी बिगुल फूकेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से रणनीति तैयार की गई है। यात्रा के हर दिन जहां संगठन ने अपने वरिष्ठ नेताओं की व्यवस्था में ड्यूटियां लगाई हैं, वहीं जगह-जगह कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन के स्वागत के लिए भी स्थान चिह्नित किए गए हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सिलसिलेवार तरीके से जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए जनसभा प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है। 18 अगस्त को कालका में होने वाली जनसभा के प्रमुख के तौर पर विधायक लतिका शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर हरियाणा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये बनाए विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा प्रमुख

यमुनानगर में 18 अगस्त शाम को होने वाली जनसभा के प्रमुख घनश्याम दास अरोड़ा, 19 अगस्त की शाम अंबाला सिटी में होने वाली जनसभा के लिए विधायक असीम गोयल, 20 अगस्त की शाम को कुरुक्षेत्र में विधायक सुभाष सुधा, 22 अगस्त की शाम को पानीपत शहर में विधायक रोहिता रेवड़ी, 23 अगस्त को सोनीपत में शाम को होने वाली जनसभा के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन होंगे।

25 अगस्त की शाम को बहादुरगढ़ में विधायक नरेश कौशिक, 27 अगस्त की शाम को गुरुग्राम में विधायक उमेश अग्रवाल, 28 अगस्त की शाम को पलवल में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, 29 अगस्त को सोहना में शाम को विधायक तेजपाल तंवर एवं 31 अगस्त को नारनौल में शाम को विधायक ओमप्रकाश जनसभा प्रमुख बनाए गए हैं। इसी प्रकार 1 सितंबर को भिवानी में शाम को विधायक घनश्याम सर्राफ, 2 सिंतबर को हिसार में शाम को विधायक डॉ. कमल गुप्ता, 4 सिंतबर को जींद में शाम को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, 5 सिंतबर को फतेहाबाद में शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां व 6 सितंबर को सिरसा में शाम को जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह जनसभा का संयोजन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें