फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जिला पुलिस प्रमुखों को डीजीपी का निर्देश- बेवजह और बिना मास्क के घूमने वालों पर करें कार्रवाई

Mon, 13 Apr 2020 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेवजह घर से बाहर निकलने और बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। डीजीपी ने अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सरकार व पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन


नागरिक बेवजह घरों से बाहर न निकलें और अगर किसी आवश्यक कार्य से निकलें तो मास्क लगाकर ही घर से बाहर आएं। जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी लोग भी मास्क पहनना सुनिश्चित करते हुए सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें। इस प्रकार सभी नागरिक बड़े पैमाने पर कोरोना महामारी के संक्रमण के फैलाव के रोकथाम में सहयोग करते हुए स्वयं व दूसरों को भी सुरक्षित रख पाएंगे। 

लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का लगातार पालन कर पुलिस का भरपूर सहयोग देने के लिए आमजन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी इस जंग को हम जीत पाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चूंकि इस खतरनाक बीमारी को रोकना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए आने वाले दिनों में भी सभी एकजुटता, संयम और अनुशासन के साथ सरकार व पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें