फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के DGP बोले- अब तक 36 लोगों की मौत, 552 लोग गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana DGP BS Sandhu - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि डेरा प्रमुख राम रहीम पर आए फैसले के बाद हुए हिंसा में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में 30, सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई और कुल 269 लोग घायल हुए जिनका अस्पतालों में अलाज चल रहा है। डीजीपी संधू ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा पूरी प्रक्रिया में अब तक 34 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि पंचकूला में पुलिस द्वारा 24 वाहनों को जब्त किया गया है। 5 पिस्तौल (79 राउंड), 2 राइफल्स (52 राउंड), एके 47, लोहे की रॉड और हॉकी स्टिक्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं। डीजीपी ने बताया कि अभी करीब 3000 से 4000 लोग सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में मौजूद हैं जो धीरे-धीरे निकल रहे हैं। कल रात से लेकर अब तक हिंसा की कोई खबर नहीं है।
  30 died in Panchkula, 6 in Sirsa, 269 injured: Haryana DGP BS Sandhu #RamRahimSingh pic.twitter.com/83EQIFBVCc — ANI (@ANI) August 26, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

रोहतक की सुनारिया जेल में सुनाई जाएगी राम रहीम को सजा

रोहतक जेल - फोटो : ANi
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद सोमवार 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट उन्हें रोहतक की सुनारियाजेल में सजा सुनाएगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट को एक दिन के लिए रोहतक भेजने का फैसला पंचकूला में डेरा समर्थकों की ओर से की गई आगजनी और तोड़फोड़ के बाद लिया है।

राम रहीम को सुनारिया जेल में हिरासत में रखा गया है। हाईकोर्ट ने यहां अस्थायी तौर पर सीबीआई अदालत लगाए जाने के निर्देश दै दिए हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंचकूला में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते सीबीआई अदालत से सुनारिया जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सजा सुनाई जाएगी। शनिवार को चीफ जस्टिस और अन्य जजों ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया कि सीबीआई अदालत को पंचकूला से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट किया जाए।

इसकी नोटिफिकेशन भी कर दी गई है। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। डेरा मुखी को सजा सुनाने वाले न्यायिक अधिकारी को उनके स्टाफ के दो सदस्यों सहित हवाई मार्ग से पंचकूला से सुनारिया जेल ले जाए जाने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें